Search This Blog

Thursday, 19 September 2019

" जी बहुत चाहता है "

जब मै सोता रहूँ , मेरे होठों पर
अपने होठ रख दो ,
मै गरम स्पंदन से सचेत होकर आँखें खोलूँ,
तो तुम्हारा चेहरा मेरे चेहरे पर झुका हो ।

जी बहुत चाहता है
हमारे काँच जैसे सपने
काश कभी ना टूटे
ऐसा हो तो भी मुझे सपने टूटने की आवाज
सुनने ना देना ।

अगर ऐसा हो भी गया तो मै ,
काँच जैसे बिखर जाऊँगा ।

जी बहुत चाहता है
मै हमेशा तुम्हारी प्रेरणा बना रहूँ
अगर ऐसा ना हो तो
तुम्हारी जिन्दगी मे दूसरी प्रेरणा का
एहसास
कम - से - कम मुझे ना हो ,
तुम्हें करीब से देखने को
जी बहुत चाहता है ।
"💐💐💐💐💐💐💐💐"





Sunday, 15 September 2019

" सब खामोश हैं "

आदमी से आदमी डरने लगा है आजकल ,दिन दहाड़े भीड़ मे कोई भी हो जाता है सबल ।

है पुलिस थाना कचहरी पर सभी खामोश है ,
कर दिया घीसू को लहठन चौधरी ने बेदखल ।

देगची तक लूटकर जुम्मन की डाकू ले गए , 
कह दिया थाने ने उससे हट हरामी चल निकल ।

है अगर जिना तुझे इस दौर मे तो जान ले ,
क्योंं लडाई कर रहा खामोश हो जा कम अकल।

खो गई पहचान अब सारी शराफत की यहाँ  ,
आज नेता माफिया लगते है जुड़वा हम शकल ।

वह पुराणों मे नही है और ना विश्वास मेंं
देखना है स्वर्ग अगर ,देखें मंत्री आवास मे ।

स्वर्ग की सीढ़ी बनी है राजनीति आजकल की ,
क्यों उलझते आप सर्विस की बुरी बकवास मे ।

मंत्री राजा यहाँ के एम.पी. ही है देवता ,
स्वर्ग मे जो भी बताते वह सभी है पास मे ।

आपको पानी नहीं मिलता परेशान हो रहे ,
पी रहे दारू लगाकर कुर्सियां वो घास मे ।

स्वर्ग मे रहते है जीवित , स्वर्गवासी मर बने ,
है धरावासी मगर वो घुमते आकाश मे । 

🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

देखिए चुपचाप जो भी हो रहा है आजकल ,
क्यों बना बैठा है निर्बल मित्र बन तू भी सबल ।

जीत जाए तो मजे कुर्सी के लेना पाँच साल ,
हार जाए यदि कभी तो चूक मत फिर दल बदल। 
एक बोरा नोट दस गुंडे लगा ले साथ मे ,
फिर समस्या कौन सी है ,जो नही हो पाए हल ।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

" सही सलामत है "

इन्द्रधनुष जैसी सतरंगी दुनिया सही सलामत है ,
आँखें उजड़ गई तो क्या है ,सपना सही सलामत है।

जिसका इक - इक तिनका यारों बर्षों पहले बिखर गया ,
मेरी नजर मे उस घर का नक्शा सही सलामत  है ।

हालातों ने कील ठोक दी बेशक अपने सीने मेंं,
मगर गांव मे जाकर सबसे कहना सही सलामत है ।

जिसके शब्दों को हमने आँसू जल से लिखा था ,
उस किताब का अब तक पन्ना-पन्ना सही सलामत है ।

आने वाला वक्त गढ़ेंगे हम खुद अपने हाथों से , 
तन का सबल टूट गया पर मन का सही सलामत है ।

जिस भय की खातिर युग-युग से , हम मर-मर के जिते है ,
जिस सुबह के अमृत की धुन मे , हम जहर के प्याले पीते है ,
इन भूखी प्यासी रूहों पर इक दिन तो करम फरमाएगी ,
वो सुबह कभी तो आएगी ।
,💐💐💐💐💐💐💐💐
ये महलों ये तख्तों ,ये ताजों की दुनिया ,
ये इंसान के दुश्मन समाजों की दुनिया ,
ये दौलत के भूखे रिवाजों की दुनिया ,
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है ?
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂



Thursday, 12 September 2019

" एहसास "

जिन्दगी के हर मोड़ पे मैं
 कुछ पल रुक सकता हूँ ।
देखता हूँ मुड़कर 
शायद,
तुम आ जाओ  
जानता हूँ......। 
तुम नही आओगी पर  
मन के किसी 
अज्ञात कोटर मे छुपे 
तुम्हारे आने के एहसास 
को मिटा नही पाता ....।
इसी एहसास के दम पर ,
मैंने..
तय की है इतनी दुरियाँँ , संभव है 
तय कर जाऊँ सारी उम्र ...।
इसी बहाने ,
जब ईश्वर के सामने बैठता हूँ ...
जी चाहता है 
मन्नतें मांगू ,
मन की बात कहूँ 
और कुछ  सवाल कर लूँ ..।
और सवालों के बहाने 
जब तुम याद आ ही गये हो ,
तो चुपके से तुम्हारा ख्याल कर लूँ ....।

                             ...💐💐💐💐

Sunday, 1 September 2019

Mere Jeevan ki kahani: तुम न आए मगर ......

Mere Jeevan ki kahani: तुम न आए मगर ......: हर शाम तेरी यादों का लगता पहरा , खामोशियों से खेलती धड़कनों को भी  जैसे ख्याल है तेरा । हर मोड़ पर दिल तुम्हें ढूँढता फिरता, पर हर...

" बदल भी जाओ "

कितना वफा करोगे बेवफा के लिए ,
बदल भी जाओ अब अपनो के लिए।

बहुत याद आए जो अकेला छोड़ गए ,
बहुत खास थे जो जिन्दगी के लिए ।

बातें थी मुहब्बत की जो जिन्दगी बर्बाद की,
तड़प बर्दाश्त की जिन्दगी बसर के लिए  ।

हमें क्या खबर थी प्यार भी उधार हो गये ,
लिए थे दिल वो मेरा ना लौटाने के लिए  ।

 हर सांस मे याद आए बता कैसे भूल जाए ,
चलती है सांसें भी आखिरी मिलन के लिए ।

कोई हालात समझता नही जज्बात भी ,
जिन्दा हूँ तेरे हाथ से कफन के लिए ।

रुठ जाए सारी दुनिया कोई फर्क ही कहा ,
दिल तड़पता मेरा एक मुलाकात के लिए ।

मेरे साथ हुआ बुरा और किसी के साथ ना हो ,
बुरा जो करे दूर हमेशा रहो जिन्दगी के लिए ।
                             ...............😴😴😴




































































Friday, 23 August 2019

तुम न आए मगर ......

हर शाम तेरी यादों का लगता पहरा ,
खामोशियों से खेलती धड़कनों को भी 
जैसे ख्याल है तेरा ।

हर मोड़ पर दिल तुम्हें ढूँढता फिरता,
पर हर आहट पर 
हमेशा कोई और ही मिलता ।

शाम से रात आई , तुम न आए मगर 
यादों का पहरा हुआ और घनेरा  
हर रात मेरे पास होती सिसकियाँ 
सवालों का समंदर फिर भी खामोशियाँ 
आँखेंं नम भी हुई ,
तुम न आए मगर ।

तन्हाइयों ने अपनी बांहों मे घेरा 
हर बार चांदनी मे डूबा 
चाँद - तारों की बारात होती 
मेरे दिल मे इंतजार का चिराग 
और मिलन की सौगात होती 
रात ढल भी गई 
तुम न आए मगर ।

मेरी आँखों मे रह गया 
दूर तक छाया अँधेरा 
बेचैन अँधेरा स्याह मगर 
इस तड़पते दिल को सुकून देने 
तुम न आए मगर ।
                               .......😰😰😰😰

Wednesday, 7 August 2019

" जिन्दगी गुनाह ना हो "

पल पल उनका साथ निभाने आये हम ,
एक इशारे पर दुनिया छोड़ आए हम ।

समन्दर के बीच पहुँचकर फरेब किया उसने ,
वो कहते तो किनारे पर ही डूब जाते हम ।

मुहब्बतों मे अगर कोई रश्मों - रिवाज ना हो ,
सुकून तबाह ना हो जिन्दगी गुनाह ना हो ।

कुछ अटकलें भी लाजिमी है दिल्लगी के लिए ,
किसी से प्यार अगर हो तो बेपनाह ना हो ।

इस एहतियात से मैं तेरे साथ चला था ,
तेरी निगाह से आगे मेरी निगाह ना हो ।

मेरा वजूद ही है सच्चाइयों का आईना ,
ये बात और कहने वालों ,
              मेरा कोई गवाह ना हो    ।
                                                ..💐💐💐            

" सोते रहे "

परखते रहे वो हमें सारी जिन्दगी ,और हम 
भी उनके हर इम्तहान मे पास होते रहे ।

मजा आ रहा था उन्हें हमारी आँसुओं की बारिश 
मे ,और हम भी बिना रूके उनके लिए रोते रहे ।।

बेदर्द थे वो इस कदर  निंद हमारी ,
उडाकर खुद चैन से सोते रहे        ।

जिन्हें पाने के लिए हमनें सब कुछ लुटा दिया ,
वो हमें हर कदम पर ऐसे ही खोते रहे  ।।

और एक दिन जब हुआ इसका एहसास उन्हें,
वो हमारे पास आकर पूरे दिन रोते रहे  ।।

और हम भी इतने खुदगर्ज निकले यारों कि,
आँखें बंद कर कफन मे सोते रहे ।।

                                       .........🎂🎂🎂🎂🎂

Sunday, 4 August 2019

" दूर हो जाते है "

बड़े होकर भाई-बहन सोचों कितने दूर हो जाते है, व्यस्त है सभी इतना कि मिलन को मजबूर हो जाते है ।

एक दिन भी जिनके बिन हम रह नही पाते थे , 
अब सब अपनी जिन्दगी मे मसरुफ हो जाते हैं ।

छोटी-छोटी बातें बताए बिन हम रह नही पाते थे ,
अब बड़े - बड़े मुश्किलों से हम अकेले ही जूझ जाते हैं ।

ऐसा भी नही कि उनकी अहमियत नही है कोई,
पर अपनी तकलीफें जाने क्यों उनसे छुपाते हैं ।

रिश्ते नयी जिन्दगी से कितने जुड़ते चले जाते है ,
और बचपन के रिश्ते कही दूर चले जाते है ।

खेल - खेल मे रुठना मनाना रोज की बात थी अब छोटी सी गलतफहमी दिल से दूर कर जाती                            है।

अब सब अपनी उलझनों मे उलझ के रह जाते है 
कैसे बताए उन्हें हम वो हमें कितना याद आते है 

वो जिन्हें हम एक पल भी भूल नही पाते है      , 
बड़े होकर वो भाई बहन अक्सर  हो जाते है    ।।
    
                           💐 नरेन्द्र दुबे 💐
               Happy Rakshabandhan...





Wednesday, 31 July 2019

💐 जिम्मेदारियाँ 💐

क्या अपने बच्चे को स्कूल के लिए तैयार कर देना ,उसे स्कूल तक छोड़ आना ,फिर छुट्टी के समय स्कूल जाकर उसे घर ले कर आना , और एक ट्यूशन लगा देना,बस यही अपने बच्चे के प्रति किसी अभिभावक की जिम्मेदारी है ?

मै तो कहूंँगा नही ये तो समझिए एक ड्यूटी है ।मेरे समझ से ड्यूटी और जिम्मेदारी दोनो मे बहुत फर्क है । जैसे एक माँ और एक धाय मे फर्क होता है। जहाँ तक मेरा मानना है ,अगर हम अपने बच्चे के लिए कुछ इन्वेस्ट कर रहे है तो क्या कर रहे है ? रुपया - पैसा , लाइफ इन्श्योरेन्स वगैरह - वगैरह । हम आखिर ये क्यो भूल जाते है कि हमें अपने बच्चे के लिए कुछ इन्वेस्ट करना ही है तो कुछ ऐसा करे कि उस बच्चे को कुछ ऐसा मिले जो सबको नही मिलता है ।देखिए ! अगर हमें अपने बच्चों के लिए कुछ इन्वेस्ट करना ही है तो वो है समय और अच्छे संस्कार ।जी हाँँ यही दो वो बहुमूल्य रत्न है जो किसी भी बच्चे को उसके माता - पिता के द्वारा 

दिया जाना चाहिए । मै  भी एक ट्यूशन टीचर हूँ ,मुझे हर रोज एक शिकायत मिलता था कि , सर मेरे बच्चे को ये नही आता , टेस्ट मे अच्छा मार्क्स नही ला रहा है वगैरह -वगैरह ।मैं ये सुनकर बड़ा टेन्शन मे रहने लगा ।मैं सोचने लगा कि आखिर कमियाँ किसमें हैं । फिर मै एक दिन मा बेटे दोनो को अपने पास बुलवाया और पहले बच्चे से पूछा - बेटा ये बताओ कि जब तुम पढने बैठते हो तो तुम्हारे साथ और कौन होता है ? लड़का बोला कोई नही । फिर मैने पूछा  - और तुम्हारी माँँ ! लड़का बोला - मम्मी बस कह देती है कि पढ़ाई करो और वो या तो मोबाइल मे लग जाती है या बाहर दरवाजे पर आन्टी लोगो से बातें करने लग जाती है ।फिर मैंने लड़के की माँ से कहा सूना आपने ! सर ये ऐसे ही बोलता है ,मेरी बात नही मानता है ,बहुत बादमाश हो गया है । और पता नही क्या - क्या उन्होने मुझसे कहा। फिर मैने उनको समझाया कि आपको अपने बच्चे के साथ 24 घंटे मे 2 घंटे का समय देना ही होगा । वो ऐसे कि वो कब क्या पढ़ रहा है , कैसे पढ़ रहा है  ।इसका आपको पूरा ध्यान रखना  होगा । उन्होंने बोला - सर मै आज ही से ऐसा करूँगी  । फिर क्या ? इस जिम्मेदारी का बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आया  । वो लड़का वार्षिक परीक्षा मे अपने कक्षा मे सर्वप्रथम आया ...।मै आज भी उस लड़के को ट्यूशन कराता हूँ ।वो अभी 9th क्लास मे है । मेरे कहने का मतलब है कि हमे अपने बच्चों का अच्छे स्कूल मे एडमिट करा देने और एक अच्छा ट्यूटर लगा कर फारमल्टी नही पूरी करनी है बल्कि उनके लिए हमें एक जिम्मेदार अभिभावक बनना होगा ...।

Monday, 29 July 2019

" Golden Bird "

ऐ गोल्डेन बर्ड किसी से सिर्फ इतना ही दूर होना कि उसे आपकी अहमियत का पता लग जाए...।
                                                                               जब जिन्दगी समझ आई तो ,जिन्दगी से दूर थे हम ...।
जिना चाहा पर मरने को मजबूर थे हम ,हर सजा कुबूल की हमने सर झुका कर , कुसूर इतना था कि बेकसूर थे हम ...।
                                                                               इक मासूम सी मुहब्बत का बस यही फसाना है ..
कागज की हवेली है बारिश का जमाना है ..।
क्या शर्ते मुहब्बत है क्या शर्ते जमाना है .......
आवाज भी जख्मी है और वो गीत भी गाना है..।
उस पार उतरने की उम्मीद भी बहुत कम है .....
कश्ती भी पुरानी है और तूफान को भी आना है ।
समझे या ना समझे वोअंदाज मुहब्बत के ...
एक खास शख्स को आँखो से एक शेर सुनाना है..।
भोली सी अदा कोई फिर इश्क की जिद पर है ,              फिर आग का दरिया है और डूब के जाना है    ।


Sunday, 28 July 2019

" बेल वृक्ष का महत्व "

  1. बेल वृक्ष के आस-पास सांप नही आते है ।
  2. अगर किसी की शवयात्रा बेल वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है ।
  3. वायुमंडल मे व्याप्त अशुद्धियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बेल वृक्ष मे होती है ।
  4.  4 , 5 , 6 या 7 पत्तो वाले बेल पत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत पुण्य फल का भागी होता है ।
  5. बेल वृक्ष काटने से वंश का नाश होता है और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्घि होती है ।
  6. सुबह-शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है ।
  7. बेल वृक्ष को सींचने से पितृगण तृप्त होते है ।
  8. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि - मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ।
  9. जीवन मे यदि एकबार और वो भी यदि भूल से भी शिवलिंग पर बेलपत्र चढा दिया हो तो भी वह व्यक्ति सारे पापोंं से मुक्त हो जाता है ।
10. बेलवृक्ष का रोपण ,पोषण और संवर्द्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का आवश्य लाभ मिलता है ।  
             💐 हर हर महादेव 💐

Wednesday, 24 July 2019

" Dost "

दोस्ती एक रिश्ता है जो निभाए वो फरिश्ता हैं ,      दोस्ती सच्ची प्रीत है ,जुदाई जिसकी रीति  है ।

 जुदा होकर भी ना भूले यही दोस्ती की जीत है ।
बिन सावन की बरसात नही होती ,
                       सूरज डूबे बिन रात नही होती ।
इसीलिए दोस्त किसी का दिल मत तोड़ना ,
   क्योकिं दिल टूटने की कोई आवाज़ नही होती।
अगर हम याल नही करते तो भुलाते भी नही, 
                      हँसाते नही तो रूलाते भी नही ।
हम रोज नये दोस्त बनाते नही ,
                    पर जो बनाते है उसे गवाँते नही ।
मुस्कुराते आप रहो तो खुश हम हो जाएंगे ,
              मंजिल आप पावों जीत हम जाएंगे   ।जिना चाहो अगर किसी और के लिए  तो ,
                          आपके लिए मर हम जाएंंगे।
एहसास के दामन मे आँसू गिराकर देखों ,
         दोस्ती कितनी सच्ची है आजमाकर देखो ।
हमसे दूर होकर हालात कैसी होगी ,
    कभी तुम शीशा पर पत्थर गिराकर तो देखो ।

आज वक्त ने फिर पूछा मुझसे ,
                    तेरा हँसता चेहरा उदास क्यो है ।
तेरी आँखों मे प्यास क्यो है ,
                    जिसके पास तेरे लिए वक्त नही ,
वही तेरे लिए खास क्यो है ।

Tuesday, 23 July 2019

यादें

               " यादें "
जब भी तेरी याद आई रातों  की निंद गवाँ देता हूँ,
किरण के पहले सुबह सूर्य को जगा देता हूँ   ।
मानो यकीन जितना भूलूँ याद आते हो तुम उतना,
 किसी गरीब के गरीबी का कोई मजाक बनाये जितना ।
बड़ी मगरुर हो ख्याल करो हम महफूज है जान लो,
तोड़ते हो वादें जो चुनाव बाद तोड़ता नेता है जितना ।
जीवन मे उम्मीदें चिराग अँधेरो मे उजाला ला देता हूँ ,
जब भी तेरी याद आई रातों की नींद गवाँ देता हूँ,
किरण के पहली सुबह सूर्य को जगा देता हूँ।    
भूल गए हो तुम हमें क्यो तनहा करके ?
 कहके अपना हमको क्यो गए बेगाना करके ?
झूठे वादे झूठी इरादे ना करना किसी से ऐसा,
क्या हक था तुम्हें राहों मे हमें जाना छोड़ के ।
आज भी वफा है छोड़ के जाने वाले बता देता हूँ,
जब भी तेरी याद आई रातों की नींद गवाँ देता हूँ,
किरण के पहली सुबह सूर्य को जगा देता हूँ....।
हरे -भरे फसलें दिल क्यो गए बर्बाद करके..
सूख ही जाए फूल ये दिल के क्यो गए फैसला करके...।
बदलते है मौसम यूँ दिल के दिलवर नही बदला करते...,
जख्मे दिल पहले ही था  जख्म क्यो गए बढा करके ।
सावन मे तपीस गरमी क्यो , दिल पूछे तो बहला देता हूँ,
जब भी तेरी याद आई रातो की नींद गवाँ देता हूँ,
किरण के पहली सुबह सूर्य को जगा देता हूँ। 
मेरी भी वसूलों में असलियत है बेवफा ना कहेंगे ,
दिल दिया असली ,असलियत है,सौदा ना कहेंगे ।
जरूरत पडे़ तो आवाज देना हमें पहले आयेंगे,अगर खुश हो जुदा होकर  तो हम बेवफा ना कहेंगे ...।
गगन -धरती भूलें नही दूजे ,कैसे कहूँ भूला देता हूँ..,
जब भी तेरी याद आई रातो की नींद गवाँ देता हूँ ,
किरण के पहली सूर्य को सुबह जगा देता हूँ ...।
            💐 नरेन्द्र दुबे 💐   

Sunday, 21 July 2019

                          "   मतलबी दुनिया  "
         कितने मतलब पालते है लोग जमाने मे ,      मतलब से मतलब लोग रखते है जमाने मे  ।
   एक हम समझते है ढूँढते है दिल के खजाने मे,
 लोग मिलते तो है ,अपने दिल के बहाने मे ।
 हर कोई कहता दिल के अजीज हो तुम तो मेरे,
मगर वफा ढूँढने लगे तो मिली बेवफाई जमाने मे,
हर शाख पर बैठे एक शख्स धू्र्त बनाने मे   ।
मतलब से मतलब लोग रखते है जमाने मे,
कहने के तो होते कुछ खास लोग जमाने मे,
भ्रम है दिल का ,काम आते दिल को बहलाने मे।
समझना भूल जा अपना सबको अब जमाने मे।
लोग दिमाग से रखते है मतलब ,दिल से बेगाने मे।
दिल की बातें ना किसी से ना कहो जमाने मे ,
दिल से नफरत मिट्ठी बातें करते लोग जमाने मे।
मिट्ठी बातें बोले मगर समझे बेगाना जमाने मे,
मतलब से मतलब लोग रखते है जमाने मे।
Meri jindagi se Judi ek Ajeeb kahani hai. Jab mai chota tha Kareeb 5 saal ka sapne mein bahut hoshiyar tha.uska Shri mere bade bhaiya bam Bhola ji Dubey ko jata hai. Main mujhe apne bete se bhi jyada mante the.mujhe roj subah mein jagana aur samay se school ke liye taiyar karna unka Delhi ka kaam tha. Main sochta tha ki padh likh kar ke ek bahut bada Aadmi banna hai. Lekin niyati ko kuch aur hi Manzoor tha. Waise main middle class family se belong Karta hu. Jab main 10th class mein aaya. Tab mere sar se mere maa baap ka saya uth Gaya. Ghar mein aamdani kharcha Riya ki koi aur dusra nahi tha shivaya pitaji ke. Mujhe marte Hain mere sapne choor choor Ho Gaye. Jaise taise main board ka exam pass kiya. Uske baad aage ki padhai ke liye ghar mein paise nahin the.phir hume Apne Ghar ki chinta sataye lagi. Phir hamdubhai kamane ke liye bahar nikal Gaye. Hum dono ne apne ek rishtedar ke yahan Gaya. Wahan jane ke bad pata chala is duniya mein apna koi nahin hai. Logo ne hum log ke sath bahut bura vyavahar Kiya. Hum dono Bhai apni kismat ko dosi manker khub rote the ...kuchh Dino bad Jaise Sadat si ban gayi ..Subah 4 baje jagna aur duty ke liye taiyar hona. Idiot Kanta paidal chalkar company pahunchna. Wahan jakar kaam karte hue bhi company ke staffo ka dhaus Sahna..Mujhe real me ye pata chala ki duniya me jiske ma bap nhi hai unka koi nhi ..So Mai ya kahunga ki mabap hi Bhagwan hai . Unke sath hamesha achha bertav kare.