हम ख़ुशी में आपकी बात करते हैं ,
सलामत रहे तू ये फरियाद करते हैं ।
पर एक मैसेज से क्या बताएं ,
हम आपको कितना याद करते हैं। 🌺🌺🌺🌺
दोस्ती ग़ज़ल है गुनगुनाने के लिए ,
दोस्ती नगमा है सुनाने के लिए ।
ये वो जुबान है जो सबको मिलता नहीं क्योंकि हौसला चाहिए दोस्ती निभाने के लिए।। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ऐ दोस्त तू जब भी उदास होगा ,
मेरा ख्याल तेरे पास होगा ।
दिल की गहराइयों से जब भी करोगे याद हमें ,
तुम्हे हमारे करीब आने का एहसास होगा ।
🌺🌺🌺🌺🌺
इतनी छोटी सी नहीं दोस्ती अपनी ,
कैसे सोच लिया किनारा आ गया ।
ले लो मोबाइल में हो गई रोशनी ,
शायद मेरी जान का पैगाम आ गया।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
किस्मत पे ऐतबार किसको है ,
मिल जाए खुशी से इन्कार किसको है।
कुछ मजबुरियां भी है जिंदगी में यार ,
वरना जुदाई से प्यार किसको है ।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
खुद को मुहब्बत फन्ना कौन करेगा ,
सभी नेक बन गये तो गुनाह कौन करेगा।
ऐ खुदा सनम बेवफा को बचाए रखना ,
वरना हमारी मौत की दुआ कौन करेगा ।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
आंखों में है गमों के आंसू ,
और होंठों पर फरियाद है ।
और क्या है अब पास हमारे ,
बस एक तेरी मीठी याद है ।
🌺🌺🌺🌺🌺
मन में सबका अरमान नहीं होता ,
हर कोई दिल का मेहमान नहीं होता ।
पर जो एक बार दिल में समा जाए ,
उसे भूल जाना आसान नहीं होता ।
🌺🌺🌺🌺🌺
निगाहें आंसूओं के परदे हटाती है ,
एक छोटी सी एक प्यारी सी दोस्ती को
दुनिया कितनी सताती है ।
मत हार गिरकर ओ मुसाफिर ,
ठोकरें ही इंसान को चलना सिखाती है ।
🌺🌺🌺🌺🌺
हर यार यार नहीं होता ,
हर दोस्त वफादार नहीं होता ।
दिल आने की बात है वरना ,
सात फेरों के बाद भी प्यार नहीं होता।
🌺🌺🌺🌺🌺
वक्त नूर को बेनूर कर देता है ,
थोड़े से जख्म को नासूर कर देता है ।
कौन चाहता है अपनों से दूर होना ,
पर वक्त सबको मजबूर कर देता है । 🌺🌺🌺🌺🌺
पास आकर भी सभी दूर चले जाते हैं ,
हम अकेले थे अकेले ही रह जाते हैं ।
दिल का दर्द किसको दिखाएं ,
मरहम लगाने वाले ही जख्म दे जाते हैं।
🌺🌺🌺🌺🌺
यादों में हमारी आप भी खोए होंगे ,
खुली आंखों से कभी आप भी सोए होंगे।
माना हंसना है अदा गम भुलाने की ,
पर हंसते -हंसते कभी आप भी रोए होंगे।
🌺🌺🌺🌺🌺
मेरा इकरार तेरे इंकार से बेहतर होगा ,
मेरा दिन भी तेरी रात से बेहतर होगा ।यकीन नहीं तो डोली से झांककर देखलेना मेरा जनाजा भी तेरी बारात से बेहतर होगा।।
🌺🌺🌺🌺🌺
प्यार करके भुलाना ना आया हमें ,
किसी के दिल को मनाना ना आया हमें ।
किसी के लिए तड़पना तो सीख लिया ,
पर किसी को तड़पाना ना आया हमें । 🌺🌺🌺🌺🌺
क्या कहूं तुझे ,ख्वाब कहूं तो टूट जाएगा,
फूल कहूं तो बिखर जाएगा ।
आ तेरा नाम जिंदगी रख दूं ,
मौत से पहले तो तेरा साथ ना छूटेगा।
🌺🌺🌺🌺🌺
आरज़ू अब ज्यादा जिने की नहीं है ,
मगर मरने का भी कोई इरादा नहीं है ।
क्या तुमको याद दिलाऊं तुम्हारी कसमें ,
जब याद तुमको अपना कोई वादा नहीं है।
🌺🌺🌺🌺🌺
बहुत खुशनुमा कल की रात गुजरी है ,
कुछ तनहा पर कुछ खास गुजरी है ।
ना निंद आई ना ख्वाब कोई ,
बस आपके ख्यालों के साथ गुजरी है।
🌺🌺🌺🌺🌺
तोड़कर दिल मेरा तुम पछतावोगी बहुत ,
याद में हमारी अश्क बहावोगी बहुत।
हम वो हैं जो मुड़कर नहीं देखा करते लौटकर ना आएंगे वैसे तुम बुलाओगी बहुत।।
🌺🌺🌺🌺🌺
मुस्कुराकर मिला करो हमसे ,
कुछ कहा कुछ सुना करो हमसे ।
बात करने से ही बात बनती हैं जनाब ,
इसलिए रोज़ बात किया करो हमसे।
🌺🌺🌺🌺🌺
ग़म की आंधियां ऐसी चली ,
हम तुम बिछड़ गए ।
आंसू भी पूछने लगे हमसे ,
आपके साथी किधर गए।।
🌺🌺🌺🌺🌺
किस्मत से अपनी सबको , शिकायत क्यों होती है । जो नहीं मिलता उसी से
मुहब्बत क्यो होती है ।
कितने खड़े हैं राहों में दिल के फिर भी ,
दिल को उसी की चाहत क्यों होती हैं ।
🌺🌺🌺🌺🌺
खुशी से दिल को आबाद करना ,
और ग़म से दिल को आजाद करना ।
हमारी बस इतनी गुजारिश है कि ,
हमें भी दिन में एक बार याद करना ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
कैसा अजब जमाना है ,
कौन समझा है किसने जाना है ।
काश हमसे वो जुदा ना होते ,
जिस पर आज भी ये दिल दिवाना है।
🌺🌺🌺🌺🌺
हर घड़ी सोचते हैं भलाई तेरी ,
सुन नहीं सकते बुराई तेरी ।
हंसते-हंसते रो पड़ती है आंखें मेरी ,
इस तरह सहते हैं जुदाई तेरी ।
🌺🌺🌺🌺🌺
समेटों सितारों को होंठों में अपने ,
बहुत दूर तक रात ही रात होगी ।
मुसाफिर है हम भी मुसाफिर हो तुम भी ,
कहीं ना कहीं फिर मुलाकात होगी।
🌺🌺🌺🌺🌺
मेरी हर खता पे नाराज़ ना होना ,
अपनी प्यारी सी मुस्कान कभी ना खोना।
सुकून मिलता है देखकर आपकी हंसी को,
मुझे मौत भी आ जाए तो भी ना रोना ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
दिल की हसरत जुबान पर आने लगी ,
तुमने देखा और जिंदगी मुस्कुराने लगी ।
ये दोस्ती थी या मेरी दिवानगी ,
हर सूरत में सूरत तेरी नज़र आने लगी ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
हमने तन्हाई में जंजीर से बातें की है,
अपनी सोई हुई तकदीर से बातें की है।
तेरे दिदार की क्या ख़ाक तमन्ना होगी ,
जिंदगी भर तेरी तस्बीर से बातें की है।।
🌺🌺🌺🌺🌺
जिंदगी में एक पल भी सुकून ना पाया , दुनिया की इस भीड़ में खुद को तनहा पाया तेरे दिए जख्मों को प्यार समझते रहे तेरी इसी भुलावे के पीछे किसी और से दिल ना लगाया ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
प्यार में तेरे हम इस कदर खो गये है , जमाने से बेखबर हम तेरे दिल में सो गये है
मत उठाना अब हमें अपने दिल की गोद से
हम सदा के लिए अब तुम्हारे हो गये है ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
आंखों में रहने वालों को याद नही करते ,
दिल में रहने वालों की बात नहीं करते ।
मेरे तो रुह में बस गए हो तुम तभी तो , हम मिलने की फरियाद नहीं करते।।
🌺🌺🌺🌺🌺
मेरी भावनाओं से जुड़े हुए है आपके तार,
आपसे मिलने को हम है कितने बेकरार ।
आंखों में नींद ना दिल को करार ,
जल्दी से भेजो मुझे अपना समाचार।।
🌺🌺🌺🌺🌺
तेरे चेहरे की चमक सदा बनी रहे ,
हंसी इन लवों पर सदा सजी रहें।
दूर रखें खुदा सारे गमों से तुझे ,
खुशी तेरे दामन में सदा बनी रहे ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
हर अश्क का मतलब गम नहीं होता ,
दुरियां बढ़ने से प्यार कम नहीं होता ।
वक्त बेवक्त हो जाती है आंखें नम ,
क्योंकि यादों का कोई मौसम नही होता।
🌺🌺🌺🌺🌺
सोचता हूं इन सागर की लहरों को देखकर ,
क्यों ये किनारे से टकराकर लौट जाती है ।
करती है ये किनारे से बेवफ़ाई ,
या सागर से वफ़ा निभाती है ।।
🌺🌺🌺🌺🌺
गमों में हंसने वालों को रूलाया नहीं जाता ,
लहरों से पानी को हटाया नहीं जाता ।
बनने वाले बन जाते है अपने , किसी को कहके अपना बनाया नही जाता
🌺🌺🌺🌺
No comments:
Post a Comment