चांद अधूरा है सितारों के बिना ,
गुलशन अधूरा है बहारों के बिना ।
समुंदर अधूरा है किनारों के बिना ,
जिना अधूरा है तुम जैसे यारों के बिना।।
गुज़रे हुए कल की याद आती है ,
कुछ लम्हों से आंख भर आती है ।
वो सुबह हसीन हो जाती है ,
जब आप जैसे दोस्तों की याद आती है ।
दोस्त ने दोस्ती के लिए दोस्त को भूला दिया,
क्या हुआ जो किसी के लिए मुझे भूला दिया।
हम तो अकेले थे अकेले ही रहें ,
क्या हुआ जो आपने हमें एहसास दिला दिया।।
जिंदगी को गले लगाने को दिल चाहता है ,
मौत से गले मिलने को दिल चाहता है ।
जब आ जाती है याद तुम्हारी तो ,
पास आ जाने को दिल चाहता है ।
जिंदगी किसी की मोहताज नहीं होती ,
दोस्ती सिर्फ जज़्बात नहीं होती ।
कुछ तो ख्याल आया होगा रब को ,
वरना यूं ही हमसे आपकी मुलाकात नहीं होती।।
फूलों से भी क्या दोस्ती करनी ,
कुछ पल बाद मुरझा जाते हैं ।
दोस्ती करो तो कांटों से करो ,
जो चुभने के बाद भी याद आते हैं
होती नहीं मुहब्बत सूरत से ,
मुहब्बत तो दिल से होती है ।
सूरत उनकी खुद ही प्यारी लगती है ,
क़दर जिनकी दिल में होती है ।
रहेंगे गुलशन तो फ़ूल खिलते रहेंगे ,
रहेगी जिंदगी तो हम मिलते रहेंगे ।।
जाकर खुदा के मंदिर में फरियाद करते हैं,
जुबान से कह नहीं सकते पर ,
दिल से बहुत प्यार करते हैं ।
तपन सूरज में होती है ,
तड़पना धरती को पड़ता है ।
मुहब्बत आंखों से होती है ,
तड़पना दिल को पड़ता है ।
प्यार दीजिए हजार मगर दिल ना दीजिए,
उल्फत बुरी बला है हरगिज ना कीजिए ।
तू जो हंसती है तो बिजली सी चमक जाती
है,
तेरे चेहरे से गुलाब की महक सी आती है ।
किसको सुनाएं हाले दिल ,
किससे करुं फरियाद ।
सब कुछ मांग लिया तुझको मांगकर ,
उठते नहीं है हाथ ,
मेरे इस दुआ के बाद ।।
कोई कह दे मुहब्बत के इन खरीदारों से, प्यार वो सह है जो मिलता नहीं बाजारों में।
अरे हम तो पहले ही मुहब्बत
में जले बैठे हैं ,
क्यो डराते हो हमें
दहकते अंगारों से ।।
जिंदगी में शायद आप मुझे भूला देंगे ,
पर हम आपको हर लम्हा याद करेंगे ।
मुहब्बत की कसम ऐ मेरे महबूब तुम एक
आवाज देकर देखना,
हम कब्र से भी उठकर चले आएंगे ।।
तेरी याद को मैं भूला सकता नहीं ,
तेरी तस्वीर दिल से मिटा सकता नहीं ।
सोचता हूं जिन्दगी को मिटा दूं ,। पर ये जिंदगी भी तेरी है
इसे जला सकता नहीं ।।
उम्र की राह में इंसान बदल जाता है ,
वक्त की आंधी में तूफान बदल जाता है ।
सोचता हूं तुम्हें परेशान ना करूं लेकिन,
बाद में दिल का अरमान बदल जाता है ।।
दिल के रिश्ते भी अजीब होते हैं ,
दूर रहकर भी करीब होते हैं ।
जो लोग आपको रोज देखते हैं ,
वो लोग कितने खुशनशीब होते हैं ।।
एक आह सी दिल में उठती है ,
एक दर्द जिगर में होता है ।
मैं रात में उठकर रोता हूं ,
जब सारा आलम सोता है ।।
ना गिला करता हूं ,
ना शिकवा करता हूं ।
तू सलामत रहे ,
बस यही दुआ करता हूं ।।
लुभाकर आम की डाली ,
झुकाकर तोड़ ना लेना ।
निभा कर प्यार के रिश्ते ,
निगाहें मोड़ ना लेना ।।
हम यूं तो गिरावट की जिंदगी जिया नहीं करते,
ऐसे किसी का पीछा किया नहीं करते ।
वो दिल ही था जो तुमपे आ गया ,
वरना हम किसी को दिल दिया नहीं करते।
फूल तो बहुत है ,
पर आप सा नहीं ।
आशिक तो बहुत है ,
मगर आप सा नहीं ।।
मेरे सामने महफिल में आये बैठे हैं ,
अपने हाथों में मेरा दिल दबाए बैठे हैं ।
जब मैंने पूछा कि क्या है हाथों में ,
बहाना बना दिये , मेंहदी लगाए बैठे हैं ।।
उलझेंगे ना हम दामन से तेरे ,
राहों की ख़ास बनकर ।
जैसे रही हो वैसे ही रहोगी तुम,
मेरे दिल में प्यार बनकर ।।
अभी तो चांद निकला है ,
अभी तो रात बाकी है ।
दिल से दिल की कहानी है ,
अभी तो पूरी बात बाकी है।।
सावन की इस नशीली बारिश में ,
अकेली नहाकर ना जाओ
निंद हमें कहा आती है ,
ख्वाबों में आकर ना जाओ।
तन दहकाकर ना जाओ ,
दिल जलाकर ना जाओ
आओ सीने से मेरे लग जाओ,
दिल दूर से ही तोड़ कर ना जाओ
दिल ने ऐसे कुछ आपसे सुनाए होंगे
अश्क आंखों ने और ना बहाएं होंगे
ग़म हंसी छुपाने को हंसी में बदल गये होंगे
नाम पर जब उसका आंखों से
आंसू निकल गए होंगे ।।
क्या पता मौत का पैगाम कब आ जाए,
जिंदगी की आखिरी शाम कब आ जाए।
हम उस मौके का तलाश करते हैं दोस्त , कि ये जिंदगी भी किसी के काम आ जाए ।
कोई किसी के करीब होता है ,
ये अपना -अपना नसीब होता है।
जब याद आता है किसी का ,
कोई दर्द दिल के करीब होता है ।।
जिंदगी है जब तक तेरे फंसाने याद आएंगे ,
कसक बनकर मुहब्बत के तराने याद आएंगे।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
No comments:
Post a Comment