दोस्ती एक रिश्ता है जो निभाए वो फरिश्ता हैं , दोस्ती सच्ची प्रीत है ,जुदाई जिसकी रीति है ।
जुदा होकर भी ना भूले यही दोस्ती की जीत है ।
बिन सावन की बरसात नही होती ,
सूरज डूबे बिन रात नही होती ।
इसीलिए दोस्त किसी का दिल मत तोड़ना ,
क्योकिं दिल टूटने की कोई आवाज़ नही होती।
अगर हम याल नही करते तो भुलाते भी नही,
हँसाते नही तो रूलाते भी नही ।
हम रोज नये दोस्त बनाते नही ,
पर जो बनाते है उसे गवाँते नही ।
मुस्कुराते आप रहो तो खुश हम हो जाएंगे ,
मंजिल आप पावों जीत हम जाएंगे ।जिना चाहो अगर किसी और के लिए तो ,
आपके लिए मर हम जाएंंगे।
एहसास के दामन मे आँसू गिराकर देखों ,
दोस्ती कितनी सच्ची है आजमाकर देखो ।
हमसे दूर होकर हालात कैसी होगी ,
कभी तुम शीशा पर पत्थर गिराकर तो देखो ।
आज वक्त ने फिर पूछा मुझसे ,
तेरा हँसता चेहरा उदास क्यो है ।
तेरी आँखों मे प्यास क्यो है ,
जिसके पास तेरे लिए वक्त नही ,
वही तेरे लिए खास क्यो है ।